
रायपुर: भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) चतुर्थ दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
विधानसभा- दंतेवाड़ा
कटेकल्याण
- कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम खोलने की घोषणा।
- कटेकल्याण में बिजली सब-स्टेशन स्थापना की घोषणा।
- आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा।
- कटेकल्याण दंतेश्वरी मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।
- आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।
- कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाने की घोषणा।
बारसूर
- बारसूर पर्यटन स्थल के बूढ़ा तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण।
- बड़े तुमनार को उप तहसील बनाने की घोषणा।
- ग्राम पंचायत कौरगांव में 30 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा।
- कुण्डेनार (मासोडी) कच्चाघाटी में एनीकट एवं रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया जायेगा।
- नगर पालिका दंतेवाड़ा में लालपानी से प्रभावित एवं एन.एम.डी.सी. के गोद ग्राम पंचायत दुगेली में एनीकट निर्माण कराया जायेगा।
- हायर सेकेण्डरी स्कूल दंतेवाड़ा में नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।
- दंतेवाड़ा शहर में महिला थाना का होगा निर्माण।
- दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान का जीर्णाेंद्धार एवं सौंदर्यीकरण होगा।
- ग्राम पंचायत चेरपाल में बाजार हाट निर्माण कार्य कराया जायेगा।
दंतेवाड़ा
- दन्तेवाड़ा बस स्टैंड के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा।
- अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल और आश्रम जो शहरों में संचालित हैं और जहां अब जन-जीवन सामान्य है, उन्हें पुनः मूल ग्रामों में स्थापित किया जाएगा।
- मुस्लिम समाज के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जमात खाना और कब्रस्तान में शेड और पेयजल के लिए सोलर पंप स्थापना की घोषणा की।
- दंतेवाड़ा और बचेली में जमातखाना के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा।
- मुख्यमंत्री ने धाकड़ समाज द्वारा एकता परिसर भवन के निर्माण में गति लाने कुछ ग्रामों में 5-5 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा।
- मुख्यमंत्री ने मतुआ समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण की दी स्वीकृति।
- किरन्दुल में हाई मास्ट लाइट और सोलर पंप की होगी स्थापना।
- गीदम नगर पंचायत में बनेगा स्टेडियम।
- बचेली में बनेगा विद्युतिकृत शवदाह गृह।
- बारसूर में 50 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण की दी स्वीकृति।
- मूल समाज की आग्रह पर मुख्यमंत्री ने फागुन मड़ई में आने वाले देवी-देवताओं के लिए शेड निर्माण की स्वीकृति दी।



















