
सूरजपुर: सूरजपुर जिले में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां तीन विधानसभा सीटें हैं, जिनमें मतदान हो रहा है। प्रतापपुर, भटगांव और प्रेमनगर विधानसभा में वोटिंग हो रही है। सूरजपुर जिले में इस बार 728 बूथ बनाए गए हैं। 728 मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई गई है। राजनीतिक रूप में संवेदन सेट पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा बल लगाए गए हैं।
सूरजपुर जिले में कुल 728 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें से 53 शहरी क्षेत्र और 675 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। इन मतदान केन्द्रों में 25 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जिसके संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी महिला कर्मियों की है।
विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के अंतर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र, भटगांव (05) क्षेत्रांतर्गत 10 और प्रतापपुर (06) में 05 संगवारी केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक मतलब कुल 03 दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही एक युवा बूथ निर्धारित किया गया है। सूरजपुर जिले में 728 मतदान केन्द्रों 5 लाख 78 हजार 971 मतदाता वोटिंग करेंगे।
सूरजपुर जिले के तीन विधानसभाओं में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सामान्य प्रेमनगर सीट से सबसे कम 12 और सामान्य भटगांव सीट से सर्वाधिक 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ. प्रेमसाय सिंह की टिकट काट दी है और राजकुमारी मरावी को मैदान में उतारा है। तीनों सीटों में भाजपा में नए चेहरों पर दांव लगाया है।



















