नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज  यानी 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और शाम 6:00 बजे के खत्म होगा। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!