रायपुर: प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। रायपुर समेत प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई लेकिन दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ हो गया, जिससे उमस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

मोहला में 11सेमी, मानपुर में आठ सेमी, पखांजूर में सात सेमी, अंबागढ़ चौकी में 6 सेमी, छुईखदान-दुर्ग-भैरमगढ़ में पांच सेमी, खैरागढ़-बालोद में तीन सेमी वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश, पेंड्रा, संबलपुर और उसके बाद मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!