
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी का सितम आने वाले दिनों में भी झेलना पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम लगातार बना रहेगा। सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 तथा न्यूनतम तापमान 25.5 दर्ज किया गया। रायपुर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा।
प्रदेश भर के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष में सामान्य रहा।ऐसा रहा तापमान स्थान अधिकतम न्यूनतममाना 40.4 24.5बिलासपुर 40.8 26.9पेंड्रारोड 38.5 25.4अंबिकापुर 38.2 25.3जगदलपुर 39.2 23.4दुर्ग 41.8 25.0राजनांदगांव 42.5 26.8



















