
बलरामपुर: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहको छह सूत्रीय मांग पूर्ण नही होने पर धरना प्रदर्शन कर वन विभाग कार्यालय घेराव करने जा रहें थे, भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। घेराव में भाजपा भीड़ जुटा नही पाई भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक मौके पर पुलिस बल तैनात थी। भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंप भाजपाइयों के कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, तेन्दूपत्ता संग्राहको के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है। भाजपा सरकार में तेन्दूपत्ता की खरीदी 15 दिनों तक होती थी जिसे घटाकर कांग्रेस की सरकार ने 1 से 3 दिन कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा सरकार के दौरान मिलने वाली तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को भी आपकी सरकार ने बंद कर दिया है।
छह सूत्रीय मांग देखे ?
01. तेन्दूपत्ता खरीदी दिवस 15 दिन का किया जाये।
02. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति तेन्दूपत्ता बोनस प्रदान किया जाये तथा पिछले 4 वर्षों का अप्राप्त बोनस भी दिया जाये।
03. तेन्दूपत्ता संग्राहकों को जीवन बीमा, चरण पादुका और साड़ी तथा संग्राहक परिवार के पढ़ाई करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति जैसी सुविधाऐं पूर्व की भांति प्रदान किया जावे।
04. राष्ट्रीय अभ्यारण्य क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवारों को पूर्व की भांति मुआवजा मिलना चाहिए।
05. जनघोषणा पत्र के अनुरूप तेन्दूपत्ता प्रबंधकों को तृतीय वर्ग कर्मचारी घोषित किया जाये।
06. जनघोषणा पत्र के अनुरूप तेन्दूपत्ता फड मुंशियों को 12000 रू. वार्षिक मानदेय प्रदान किये जाने की मांग किया हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















