
बेंगुलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर जिस जगह पर उतरा है उसे अब शिव-शक्ति के नाम से जाना जाएगा जबकि जिस जगह पर चंद्रयान-2 ने अपना पदचिन्ह छोड़ा उसे तिरंगा नाम से जाना जाएगा।
The point on the Moon where Chandrayaan 2 left its imprints will now be called 'Tiranga'. pic.twitter.com/lQENujwiyk
— PMO India (@PMOIndia) August 26, 2023
शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित
पीएम मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचने पर वैज्ञानकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान किया कि चंद्रयान-3 का लैंडर जिस जगह पर उतरा है उसका प्वाइंट का नाम शिव शक्ति होगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है।
पीएम मोदी ने चंद्रयान के टच प्वाइंट के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा-‘चार साल पहले चंद्रयान-2 जिस जगह तक पहुंचा था उसका नाम भी रखने की बात थी लेकिन उस समय की परिस्थितियों में हम नाम नहीं रख पाए। हमने उस वक्त फैसला लिया कि जब चंद्रयान-3 की सफलता मिलेगी तब उसका नाम रखा जाएगा। चंद्रयान-2 ने जिस जगह अपने पदचिन्ह छोड़े, उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। यह प्वाइंट हमें यह सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिलकर ही रहती है।’



















