सूरजपुर/दीपेश कुशवाहा: सूरजपुर जिले की हाई प्रोफाइल ग्राम पंचायत रामनगर में सरपंच पद के लिए चल रहे चुनाव ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। इस पंचायत को जिले की सबसे प्रभावशाली पंचायतों में गिना जाता है। चुनावी माहौल गरम है और तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

तीन उम्मीदवार, एक सरपंच पद

इस बार के चुनाव में रामनगर ग्राम पंचायत से तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे पहले नाम है छाया देवी सिंह पति जवाहर सिंह टेकाम का है। इनके पति जो पहले भी सरपंच रह चुके हैं।  उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता उन्हें फिर से सरपंच बना सकती है। 

दूसरी उम्मीदवार हैं रूकमणि सिंह पति राजकुमार सिंह, जो पिछली बार भी सरपंच पद के लिए मैदान में थीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इस बार रुक्मणी सिंह ने अपनी रणनीति को बदलते हुए लोगों से सीधा संपर्क साधने पर जोर दिया है। वे गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के अधिकारों को लेकर बड़े बदलाव की बात कर रही हैं। 

तीसरी और नई उम्मीदवार संगीता सिंह पति रोहित प्रताप सिंह  हैं, जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ने का फैसला किया है।रामनगर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। तीनों प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। रामनगर पंचायत के लोग इस बार अपने सरपंच के चयन को लेकर उत्साहित हैं। कुछ लोग अनुभवी नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि कुछ नए चेहरे को मौका देना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार का चुनाव परिणाम पंचायत के भविष्य को तय करेगा। 

चुनाव परिणाम का इंतजार
 
सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन सरपंच पद की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह तो समय ही बताएगा। चुनाव का परिणाम आने वाले दिनों में घोषित होगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि रामनगर पंचायत के लोग किसे अपना अगला सरपंच चुनते हैं। 

रामनगर पंचायत का यह चुनाव सिर्फ सरपंच पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, नेतृत्व और भविष्य की दिशा तय करने का सवाल भी है। सभी की निगाहें अब इस हाई प्रोफाइल चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!