अंबिकापुर: सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम मांझी (34 वर्ष) ने अपनी पत्नी को पूजा-पाठ में जाने से मना करते हुए विवाद किया और आक्रोश में आकर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त श्रीराम मांझी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहा था। अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन हमले के डर से भाग निकले। सुबह प्रार्थी जगमोहन मांझी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और मौके पर जाकर जांच की। गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें सहायक उप निरीक्षक सहदेव राम बर्मन, महिला आरक्षक सविता पैकरा, आरक्षक जेवियर बरवा, देवदत्त सिंह, परवेज फ़िरदौशी, अमित टोप्पो शामिल थे, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!