
रायपुर:-छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण अब मंगलवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. साथ ही सुबह-सुबह धुंध भी छाए रहेगा. हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.पारे में गिरावट आने से हल्की ठंड भी शुरू होगी.
सोमवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में धूप ही रही। इसकी वजह से दोपहर में थोड़ी गर्मी भी रही.रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सामान्य से ये एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रदेश में दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं पेन्ड्रा में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा .बीते सप्ताह रायपुर का भी न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव की वजह से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.
दक्षिण पूर्व मानसून की विदाई
सोमवार 25 अक्टूबर से देश भर से दक्षिण पूर्व मानसून की विदाई हो चुकी है. अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान गिरने और ठंड के बढ़ने के संकेत है.छत्तीसगढ़ प्रदेश में तो 15 अक्टूबर को ही दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है.आने लगे गर्म कपड़ेत्योहार के बाद ठंड बढ़ने की संभावना के चलते संस्थानों में गर्म कपड़ों की रेंज भी आनी शुरू हो गई है. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल भी सजने लगे है.



















