अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत जादू टोना के शक पर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बतौली थाना में रामसाय पैंकरा चिरंगा खालपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना प्रार्थी और उसकी पत्नी रजमनिया घर के परछी में अलग अलग सो रहे थे। तो सुबह लड़का राजकुमार बताया कि उसकी मां रजमनिया नहीं उठ रही है। तब मौक़े पर जाकर देखा गया तो पत्नी रजमनिया मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी कनपटी व चेहरे में चोट के निशान व खून दिखाई दे रहा था। पत्नी राजमनिया को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारकर हत्या कर दिया हैं।जिसके रिपोर्ट पर थाना बतौली मे 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने बताया की इस घटना की बारीकी से विवेचना करने पर मृतिका का पूर्व मे रंजिश होने की जानकारी हुई थी।मृतिका के ऊपर टोनही होने का शंका कर पूर्व में विवाद किये जाने का जानकारी मिलने पर ग्राम चिरंगा का सीमन राम उर्फ सीमा से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया एवं टालमटोल करने लगा। जिससे पुलिस ने कड़ी पुछताछ करने पर आरोपी ने राजमनिया की हत्या कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त एक लोहे का टांगा तथा सेंधवार लकड़ी का टुकड़ा आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया आरोपी सीमन उर्फ सीमा द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जाने पर तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, महिला आरक्षक अंजेला मिंज, आरक्षक राजेश खलखो, पंकज लकड़ा, अशोक भगत, विजय सोनवानी, राजू कुजूर, मुरलीधर यादव, शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!