अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित कोसाबाड़ी में महिला की अधजली लाश मिली है।महिला की पहचान नहीं हो सकी है। डाग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। अधजला शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल की जांच में संभावना जताई जा रही है कि महिला को पेड़ से बांध कर जलाया गया है क्योंकि पेड़ के नीचे का भाग जला हुआ है। उसमें अधजला कपड़ा बंधा हुआ है।उसी कपड़े से महिला को बांधे जाने की संभावना है।

महिला को जीवित अवस्था में बांध कर जलाया गया है या हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए जलाया गया है,यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फोरेंसिक टीम से इसकी पुष्टि कराई जा रही है। महिला का शव पूरी तरह से नहीं जला है। महिला की पहचान नहीं होने के कारण घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!