
बलरामपुर: राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल कन्या हाई स्कूल मैदान बलरामपुर में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजना सबंधित सामग्रियों का वितरण भी किया। इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा, पिछड़ा आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रामनलाल, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, गोपाल मिश्रा, दीनानाथ यादव, दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की एकदिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमे 13 विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में एकलव्य मॉडल, वन उपज संग्रहण, और पारंपरिक स्थानीय वाद्य यंत्रों, आभूषण का प्रदर्शन किया गया। एकलव्य मॉडल आदिवासी बच्चों के शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। आदिवासी समुदायों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आदिवासी विकास विभाग की यह प्रदर्शनी आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और उनके विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैइसके अलावा, प्रदर्शनी में पोषण और सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल प्रदर्शित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आवास प्रदान करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हो रही समूह के बारे में बताया गया।
वन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लोगों को वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दिया गया है। वन अधिकार पट्टे के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वनवासियों को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके साथ ही जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।उद्यान विभाग द्वारा फल और सब्जी प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को फल और सब्जी के महत्व के बारे में जानकारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।फल और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाव के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।इनके सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की रोकथाम होती है। इसके साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए उत्पादन और खपत को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।
पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य पशु रोगों के नियंत्रण और निवारण के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।ताकि वे अपने पशुओं का उचित तरीके से उपचार करवा सकें।
पशुधन विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना है ताकि पशुओं को उचित तरीके से उपचार मिल सके।जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी गई जिसमें हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के युवाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाइव रेट कॉलेज बलरामपुर में विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षण देकर रोजगार स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, एनीमिया और टीबी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें ।इसके अलावा, सिकल सेल, एनीमिया, और टीबी जैसे रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनके लिए समय पर उपचार करना आवश्यक है।शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शनी में कबाड़ से जुगाड़ का प्रदर्शन किया गया, जो विद्यार्थियों की कलात्मकता और संसाधनों का सही उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है । इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का मॉडल प्रदर्शित किया गया इस माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के बारे में जागरूक किया गया। जल जीवन मिशन के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है
मछली विभाग और कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। मछली बीज की उपलब्धता, कृषि में नवाचार और फसल बीमा योजना योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिससे अपने क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।



















