सुरजपुर: जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्प ऑन व्हील प्रारंभ किया हैं। हेल्प ऑन व्हील मदद वाहन से जरूरतमंदों के लिए कंबल सहित अन्य मदद स्वरूप लेना एवं देना चाहते हैं। हेल्प ऑन व्हील वाहन उनके घर तक जाएगी और दान करने वाले दानदाताओं के यहां से समान लाने ले जाने का कार्य करेगी। जरूरतमंद लोगों को सही समय में सुविधा, मदद मिल सकेगी। इसी कडी में आज महिला एवं बाल विकास अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया ने 10 नग कंबल व 18 नग र्गम टोपी जिला प्रसाशान को प्रदाय किया। इस पुनीत कार्य के लिए निःस्वार्थ भाव से आगे आकर बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए सहायता करने हेतु आग्रह किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!