
अंबिकापुर: ज्वेलर्स शॉप में ध्यान भटकाकर उठाईगिरी करने वाले महिलाओ का भांडाफोड हुआ है इस मामले में पुलिस ने तीन महिला सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को 3 अज्ञात महिलाओ ने सोनी ज्वेलर्स गांधीनगर मे सराफा व्यापारी का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषण लॉकेट, कान का टप्स और मंगलसूत्र उठाईगिरी कर ले गए थे जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज खोजीबीन में जुट गई। जिसमे लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसपर आरोपी की सुराग प्राप्त हुआ। जिसमे एसपी सरगुजा ने आरोपी के विशेष टीम नागपुर महाराष्ट्र भेजा गया था।
जिसपर घटनास्थल पर सबूतों के आधार पर सायबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी संगीता राजेश रायपुरे, सुजाता प्रमोद बोरकर, रंजना सुरेश ढुके, एवम घटना में शामिल विशाल चौधरी निवासी सभी नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमे आरोपी द्वारा ठगी कर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस संपूर्ण करवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर कलीम खान, विजय दुबे ,उपनिरीक्षक प्रमोद दुबे,. विनय सिंह, भूपेंश सिंह,विवेक पांडेय, सुधीर सिंह, सत्येंद्र दुबे ,बृजेश राय ,अमित प्रविन्द सिंह ,संगीता बड़ा, अमृत सिंह, सुयश पैकरा शामिल रहे।



















