
अंबिकापुर: होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 12 नवंबर 2024 को “स्वरोजगार हेतु अमडी (लकड़ा) से विभिन्न उत्पादों का निर्माण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता हायर सेकेंडरी स्कूल करवा, सूरजपुर की व्याख्याता डॉ. निशा सिंह रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता का स्वागत बैच लगाकर नित्या करकेट्टा (लैब अटेंडेंट, रसायन विभाग) द्वारा किया गया। साथ ही, गैर शैक्षणिक स्टाफ अगुस्टिना लकड़ा का स्वागत पूजा निशाद (एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर) ने किया। इस कार्यशाला में डॉ. निशा सिंह ने अपने साथ करवा स्कूल की छात्राओं जोगेश्वरी और मनप्रीत के साथ लकड़ा से जैम, जेली और सॉस बनाने की प्रायोगिक विधि सिखाई। कार्यशाला में छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन में महाविद्यालय के गैर शैक्षणिक स्टाफ, अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना गुहा, सहायक प्राध्यापक डॉ. नीना गुप्ता, सोनी वर्मा, डॉ. ममता अवस्थी (मनोविज्ञान),दिव्या सिंह (गृह विज्ञान), रीमा विश्वकर्मा, और गमिता उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम का संचालन नियति सिंह (एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर) ने किया। समापन और धन्यवाद ज्ञापन आयुषी खाखा (एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर) ने किया। कार्यशाला ने स्वरोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।



















