
सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के तत्वाधान में आज शा. कन्या उ. मा. विद्यालय विश्रामपुर में जिला सूरजपुर के तीन विकासखण्डों (सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर) के संकुल प्राचार्यों की शाला संकुल व्यवस्था के माध्यम से बच्चों की गुणवत्ता सुधार हेतु कार्यशाला संपन्न हुआ। मिशन एलओसी को सफल बनाने हेतु संकुल प्राचायों की भूमिका, संकुल प्राचार्यों की डायरी के महत्वपूर्ण बिदुओं पर मनोज कुमार झा ने प्रकाश डाला। कक्षागत प्रक्रियाओं में सुधार कैसे किया जा सकता है, संकुल प्राचार्य संकुल के शिक्षकों से तारतम्य स्थापित करते हुए किस प्रकार मिशन एलओसी को सफल बना सकते हैं इस पर निशा सिंह ने प्रकाश डाला मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार साहू शाला संकुल व्यवस्था के तहत संकुल प्राचार्यों को मूलभूत जानकारी एवं संकुल समन्वय की बदली हुई भूमिका पर प्रकाश डाला गया बजट प्रावधानों पर भी चर्चा की गई इंडलाइन परीक्षाओं के सुचारू संचालन की आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया गया एएलएम एक्टिव लर्निंग मेटोलॉजी पर चर्चा का आयोजन हुआ टीम टीचिंग, कम्यूनिटी लर्निंग कक्षागत प्रक्रिया में सुधार हेतु छात्रों को किस प्रकार रचनात्मक एवं योगात्मक शिक्षण की ओर बढ़ाया जा सकता है, यह चर्चा का मुख्य बिंदु रहा। संकुल प्राचार्य किस प्रकार अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग कर सकते हैं, रिकॉर्ड को अद्यतन रखने की जानकारी भी साझा की गई।



















