अंबिकापुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चलता मैनपाट मे विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ एवं प्राकृतिक खेती पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे किया गया। इस कार्यक्रम मे कुल 46 कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान महिला कृषकों को मृदा स्वास्थ कार्ड, मृदा स्वास्थ सुधार के उपाय, एवं प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया। केंद्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा की बड़ती हुई आबादी के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन की आपूर्ति के लिए मृदा स्वास्थ को बनाये रखना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल आयोजन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सी. पी. रहांगडले के द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, एवं कार्यक्रम सहायक संतोष साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!