
चंडीगढ़: राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा के बाद सिन्हा को पंजाब से 23376 वोट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब में पार्टी के 92 विधायक और सात राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा को पहले ही समर्थन देने की घोषणा की हुई है।
पार्टी के राज्य में 18 विधायक और लोकसभा में आठ सांसद हैं। एक सांसद के वोट का मूल्य 700 और विधायक के वोट का मूल्य 116 है। भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की घोषणा की हुई है।
पंजाब में 13 सांसदों, सात राज्यसभा सदस्यों और 117 विधायकों के वोट का मूल्य 27,572 बनता है। आम आदमी पाटी के सबसे ज्यादा 92 विधायक और सात राज्यसभा सदस्यों के कुल वोट 15,572 हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के 18 विधायक हैं और एक निर्दलीय विधायक का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है।इसके अलावा पार्टी के आठ सांसद भी हैं। पार्टी के पास कुल 7804 वोट हैं। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने वाली पार्ट भाजपा, अकाली दल और बसपा के कुल 3496 है।
वहीं संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने अभी अपने वोट का फैसला नहीं किया है। उन्हें 18 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करनी है वह तभी मतदान कर सकेंगे। उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को पत्र लिखकर पूछा है कि उनकी अल्पसंख्यकों को लेकर क्या नीति है। इसके बाद ही वह अपने 700 वोट का फैसला करेंगे।विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा रविवार को चार बजे पंजाब कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद बाजवा अपने आवास पर कांग्रेस विधायकों को रात्रि भोज भी करवाएंगे।



















