
बलरामपुर/राजपुर/कुसमी। मोदी सरनेम मामले में शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ संसद सदस्यता रद्द कार्यवाही को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजपुर जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिसमे राहुल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यकर्ताओ ने बताया नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के द्वारा साजिश रच कर हमारे नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनवाई है, वो लोकतंत्र की हत्या है, इसके अलावा राहुल गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओ ने खूब नारे बाजी की।

इस दौरान चंदन चौधरी, रामजीत रवि, नीतेश कश्यप, नितिन गुप्ता, बाबा भारती, पियूष केशरी सूर्यकांत रवि, अनुभव गुप्ता, सत्यम सोनी, ऋषि सोनी, अक्षय मिंज , रंजीत कौशिक, अमन पुहुप, विशाल कौशिक, संतोष कौशिक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा है कि केंद्र में जो सरकार बैठी है, वह पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना रही है। लगातार राहुल गांधी को परेशान कर रही है। केंद्र की सरकार अदाणी मामले में लोगों को भ्रमित करने के लिए साजिश के तहत राहुल गांधी को फंसा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की पदयात्रा से केंद्र की सरकार डर गई है, राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के तहत केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है। पुतला फूँकने के दौरान जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, जिला सचिव अरुण गुप्ता, बीडीसी देवधन भगत, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, विनोद राम, विनोद यादव, पार्षद ललित निकुंज, वाहिद, पूर्णिमा सेमरिया, वेदांत भारती, संदीप निकुंज, मुदस्सिर इराकी सहित युकां कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















