![Picsart_22-11-20_17-34-01-302.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-20_17-34-01-302.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के मार्गदर्शन में एवं रामानुजगंज विधानसभा उपाध्यक्ष सन्दीप सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा अपशब्दों का उपयोग करते हुए अपमानजनक बयान दिया गया है जिससे हर एक छत्तीसगढ़िया के आत्मसम्मान को ठेस पहुचीं है जिसके विरोध में युवा कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा जिला मुख्यालय बलरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया।
इस पुतला दहन के दौरान जीत गुप्ता, कौशल सिंह, हेमन्त सिंह, यश कुमार, अंचित सिंह, आसिरवाद सिंह, आकाश सिंह, रानुराग, अनुराग सिंह, शोयब सिद्दकी, कृपा शंकर, साकिब सिद्दीकी, वसीम खान, अर्जुन ठाकुर, फिरोज अहमद, फैज अशरफ, अरमान अली आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।