
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डा. पलक वर्मा सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल बहन प्रियंका एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार व युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के उपस्थिति में आज विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में प्रथम दिवस का पदयात्रा सामरी विधानसभा कुसमी ब्लाक के ग्राम हँसपुर से प्रारंभ होकर प्रेमनगर,करौंधा,खजूरी, सुरबेना,कमलापुर ,जवाहर नगर से होकर श्रीकोट नवाटोली में समापन किया गया।
यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंदवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आपसी प्रेम और सौहार्द बनाने के लिए भारत गणराज्य में विविध सांस्कृतिक समाजिक और राजनीतिक विचारधाराओ के बाद भी भारत एक है युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर हमारे युवा कांग्रेस के जम्बाज साथियो के साथ भारत जोड़ो यात्रा का अवसर प्रदान हुआ। राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश हम युवाओं को देश के लोगों तक पहुचाना है वर्तमान परिस्थितियों में कुछ लोगों के द्वारा एक दूसरे को जाति पाति और धर्म के नाम पर बाटा जा रहा है आज उनको एकसूत्र में बांधकर समाज को आपसी तनाव मुक्त करने आवश्यकता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया इसका उद्देश्य की देश मे आपसी भाई चारे के सम्बंध होना चाइये वर्तमान परिस्थितियों पर केंद्र की मोदी सरकार को निशाना साधते हुवे कहा कि आज देश को धर्म के नाम पर बाटने का काम किया जा रहा है जिसको एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता है। भारत की आम जनता माननीय राहुल गांधी जी के कंधों से कंधा मिलाकर साथ चल कर देश को बचाने का काम कर रहे साथ ही उन्होंने वर्तमान पतिस्थितियो पर बढ़ती महंगाई पर के संदर्भ में भी आम जनता को अवगत कराए विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा कि सभी युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के आशीर्वाद से आज हम सामरी विधानसभा के ग्राम हँसपुर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर के ग्राम श्रीकोट नवाटोली में 15 किलोमीटर यात्रा तय कर समापन किये दूसरे दिवस का कार्यक्रम ग्राम श्रीकोट से लेकर नगर पंचायत कुसमी होते हुवे ग्राम करकली तक पदयात्रा तय करेंगे इसके पश्चात आगे की रुट चार्ट साझा करने की बात बोले एवं सभी युवा कांग्रेस के जम्बाज साथियो को धन्यवाद करते हुवे राहुल गांधी के और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के साथ काम करने एवं भारत जोड़ो यात्रा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहभागिता की अपिल किये। जिसमे प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बहादुर राम , युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोज्ज्सम नजर ,जिला महासचिव अभिषेक सिंह युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव बहन पूर्णिमा सेमरिया,जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेसी श्रवण गुप्ता,प्रकाश भगत धिरजन उरांव परमजीत भगत लाल साय ,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुद्दसिर इराकी पंकज यादव महासचिव वेदांत भारती जी NSUI प्रदेश सचिव नीतीश तिर्की जी युवा नेता आशीष यादव मनीष गुप्ता संकल्प भगत रामेश्वर राम पतीक सोनवानी ,मिथलेश गुप्ता यसवंत यादव ,संदीप निकुंज ,संकल्प भगत देवलाल नायक जी,जगमोहन ,दीपक तिवारी ,सखिचन्द अनुराग स्याम भगतु बुनकर ,जगमोहन एवं सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















