
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डा. पलक वर्मा सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल प्रियंका एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार व युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में 12 नवम्बर से युवा कांग्रेस के बैनर तले भारत जोड़ो यात्रा कुसमी ब्लाक ग्राम हँसपुर से प्रारंभ कर 18 नवम्बर को राजपुर ब्लाक के ग्राम चरगढ़ तक पहुँची प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपने अपने विधानसभा में 100 km भारत जोड़ो पदयात्रा किया जाना था जो सामरी विधानसभा का 100 kmयात्रा पूर्ण कर ग्राम चरगढ़ में समापन किया गया।
यात्रा में सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी सामिल हुवे सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य लोंगो में आपसी प्रेम सौहार्द का वातावरण हो विपक्षी दलों के द्वारा जाति धर्म विशेष सम्प्रदाय के नाम पर एक दूसरे को बांटने का काम किया जा रहा है जो वर्तमान परिस्थितियों पर अराजकता का माहौल है जिनको एक सूत्र में बांधने के लिए भारत जोड़ो यात्रा किया किया जा रहा है भारत की आम जनता राहुल गांधी के कंधों से कंधा मिलाकर साथ चल हजारो की संख्या में यात्रा में शामिल हो रहे है जो हमारे देश प्रदेश और समाज के लिए गौरान्वित की बात है यात्रा में शूरुवात से ही चल रहे आदिवासी कांग्रेस प्रदेस सचिव संतोस इंदवार ने कहा कि की समाज के हर वर्ग के लोगो को चलने की है यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी चाहती है कि केंद्र की सत्ता में काबिज प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा देश को विभाजित करने वाले आर्थिक समाजिक और राजनीतिक प्रति अभियान छेड़ कर लोगो को इस समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाए।
युवा कांग्रेस के बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाह्न पर भारत जोड़ो यात्रा कुसमी हँसपुर से प्रारम्भ कर राजपुर ब्लाक के चरगढ़ में 100km यात्रा तय कर समापन कर रहे है उन्होंने कहा कि शुरू से लेकर अंत तक किये यात्रा सफल रहा उन्होंने समस्त युवा कांग्रेस के कर्ताओं को आभार प्रगट किये एवं भारत जोड़ो यात्रा में सभी वरिष्ठ जन एवं आम जनसमुदाय का सहयोग मिला उन्होंने कहा इस यात्रा से हमे बहुत कुछ समझने को मिला 21 नवम्बर को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में होने जा रहे भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में बलरामपुर से बड़ी संख्या में जाकर सामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा कि युवा कांग्रेस एवं एन एस यु आई समस्त साथियो जो सुरु ले लेकर अंत तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाये उसके लिए धन्यवाद और आभार करते हुवे इस यात्रा में युवा साथियों बड़ी संख्या में सामिल हुवे जिससे युवा कांग्रेस बलरामपुर टीम में नई ऊर्जा का संचार हुवा है।जिला महासचिव अभिषेक सिंह ने यात्रा में चले समस्त वरिष्ठ जनों युवा साथियो एवं सुरक्षा के कर्मी एवं पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद आभार करते हुवे पदयात्रा समापन की घोषणा किये।
जिसमे प्रमुख रूप से युवा नेता मुकेश यादव NSUI बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रुपेश यादव,आशीष यादव,राजू तिर्की,अमीन राम,देवा राम,राहुल भारती, प्रयाग यादव,सीपू सिंह,विभु जायसवाल,अभय सोनी,रामजीत रवि,पंकज ठाकुर, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!



















